श्री राधे कृष्ण कलेक्शन शोरूम का शानदार उद्घाटन
पूर्व विधायक जय चौबे ने काटा फीता, दी शुभकामनाएं।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में एचडीएफसी बैंक के सामने श्री राधे कृष्ण कलेक्शन के नए और भव्य शोरूम का विधिवत उद्घाटन हुआ। खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि जय चौबे और उनकी टीम का प्रतिष्ठान संचालक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह शोरूम आकर्षक आंतरिक सज्जा और रेडीमेड कपड़ों के विस्तृत कलेक्शन के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए तैयार है। यहां पुरुषों के लिए ब्रांडेड जींस, पैंट सहित सभी आवश्यक कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।
उद्घाटन के अवसर पर जय चौबे ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शोरूम स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण खरीदारी का नया केंद्र बनेगा। एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित यह प्रतिष्ठान जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करेगा।
कार्यक्रम में प्रधान राम आशीष उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, अवधेश सिंह, अजय पांडे, प्रधान धीरज पांडे, मयंक सिंह, अरविंद पांडे, बिल्ला चौरसिया, संदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।















