सड़क सुरक्षा और नशा रोकथाम के लिए डीएम-एसपी की बैठक

सड़क सुरक्षा और नशा रोकथाम के लिए डीएम-एसपी की बैठक

रायबरेली।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सुरक्षित यातायात पर जोर डीएम हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। मुख्य एजेंडा में राजमार्गों पर अवैध कट बंद करना, पार्किंग व्यवस्था सुधार, हाईवे-1 और नेशनल हाईवे-1 को मॉडल सेफ रोड के रूप में विकसित करना, ब्लैक स्पॉट्स का निवारण, अतिक्रमण हटाना और प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी बनाना शामिल रहा।

जिलाधिकारी ने स्कूलों के आसपास अवैध कटों पर ध्यान देते हुए बीएसए को सुरक्षा गार्ड तैनाती और पुराने स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए। एसपी ने मानकविहीन और पुराने वाहनों को सीज करने तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और हिट एंड रन मामलों में परिवहन विभाग को कराधान नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम सिद्धार्थ, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, डीआईओएस संजीव सिंह, एआरटीओ, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद और बीएसए राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नशा रोकथाम के लिए एनकार्ड की बैठक

इसी दिन डीएम और एसपी की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक हुई, जिसमें नशीली दवाओं, अवैध शराब और अफीम खेती की रोकथाम पर चर्चा हुई। डीएम ने अवैध अफीम खेती और नशीली दवाओं के व्यापार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चार मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की गई है और यह सिलसिला जारी रहेगा। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने अवैध शराब के खिलाफ निरंतर प्रवर्तन की जानकारी दी। एसपी ने ड्रग्स की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर निगरानी बढ़ाने को कहा। बैठक में एसीएमओ डॉ. अरविंद, डीआईओएस संजीव सिंह, बीएसए राहुल सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमिशन शक्ति 5.0: बस्ती के रूधौली में बालिकाओं को किया गया जागरूक, ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ पर जोर
Next articleगीता वाटिका में मिशन शक्ति 5.0: एडीजी रेंज ने महिलाओं-बच्चियों को किया जागरूक, पैदल गश्त से बढ़ाया विश्वास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here