मिशन शक्ति 5.0: बस्ती के रूधौली में बालिकाओं को किया गया जागरूक, ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ पर जोर
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को थाना रूधौली पुलिस और महिला सुरक्षा केंद्र की टीम ने श्रीनेत पब्लिक इंटर कॉलेज, बासखोर कला में बालिकाओं और छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार, जनपदीय एंटी रोमियो पदाधिकारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, मिशन शक्ति/महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक सरोज माला, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, जयप्रकाश मिश्रा, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, रीना गौड़, सपना यादव, मनभावती, अंजू राजभर और रश्मि सिंह सहित एंटी रोमियो टीम शामिल रही।
कार्यक्रम में बालिकाओं को ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ के थीम के तहत उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, और घरेलू हिंसा के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों के बारे में पंपलेट वितरित किए गए।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रीनेत पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हरीश प्रताप सिंह और प्रबंधक ओमहरि सिंह भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















