अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम के नकटा नाले के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरीबाजार के सांडा गांव के परसिया मजरे के रामकृपाल यादव (63) पुत्र विशेषश्वर शनिवार शाम साइकिल से बैंक के कार्य से सिरजम चौराहे पर जाने के लिए निकले थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर नकटा नाले के समीप पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग घायल साइकिल सवार को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रामकृपाल एक किसान थे। उनकी चार संतानें हैं। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।

Previous articleयात्रीगण कृपया ध्यान दें आवश्यक सूचना रेलवे विभाग
Next articleवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर ने गीडा थाने के प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन मिश्रा का ट्रान्सफर कर एम्स थाने का नया थाना प्रभारी बनाया और आईपीएस प्रशिक्षणधीन आदित्य सिंह को गीडा थाने का नया थाना प्रभारी बनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here