अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
उत्तर प्रदेश/गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम के नकटा नाले के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार के सांडा गांव के परसिया मजरे के रामकृपाल यादव (63) पुत्र विशेषश्वर शनिवार शाम साइकिल से बैंक के कार्य से सिरजम चौराहे पर जाने के लिए निकले थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर नकटा नाले के समीप पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। आसपास के लोग घायल साइकिल सवार को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रामकृपाल एक किसान थे। उनकी चार संतानें हैं। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।















