यात्रीगण कृपया ध्यान दें आवश्यक सूचना रेलवे विभाग

Gkp महादेव बाबा की नगरी देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा के लिए 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 2 जुलाई से 31 अगस्त तक तथा 05027 देवघर – गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 3 जुलाई से 1 सितम्बर तक 61 फेरों के लिये किया जायेगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मालूम हो कि 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 2 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 2.17 बजे, बछवारा से 2.50 बजे, बरौनी से 3.20 बजे, बेगूसराय से 03.53 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.00 बजे, सुल्तानगंज से 7.00 बजे, भागलपुर से 08.05 बजे, बरहट जं0 से 10.35 बजे तथा बांका से 11.05 बजे छूटकर देवघर 12.40 बजे पहुंचेगी। जबकि देवघर से05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 03 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर बंाका से 19.52 बजे, बरहट से 20.50 बजे, भागलपुर से 22.00 बजे, सुल्तानगंज से 22.32 बजे, दूसरे दिन मुंगेर से 00.40 बजे, साहिबपुर कमाल से 01.35 बजे, बेगूसराय से 02.02 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, बछवारा से 03.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.02 बजे, देसरी से 04.32 बजे, हाजीपुर से 05.10 बजे, सोनपुर से 05.22 बजे, दिघवारा से 05.52 बजे, छपरा से 07.05 बजे, एकमा से 07.33 बजे, सीवान से 08.05 बजे, मैरवा से 08.27 बजे, भटनी से 08.55 बजे, देवरिया सदर से 09.20 बजे तथा चौरीचौरा से 09.47 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर-एस.एल.आर.डी. के 2 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे । यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

Previous article3 जुलाई से स्कूल 8 बजे से 2 बजे तक चलेगा
Next articleअज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here