गोरखपुर में समाजवादी शिक्षक सभा ने शिक्षक दिवस पर किया भव्य सम्मान समारोह.
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला और महानगर इकाई ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने शिरकत की। सभा की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष राम उग्रह यादव ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष नजमुल हसन ने किया। मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में समान शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है, और समाजवादी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। शब्बीर कुरैशी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नजमुल हसन ने शिक्षकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण करने और आदर्श चरित्र प्रस्तुत कर समाज में सम्मान अर्जित करने की अपील की। राम उग्रह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में पांच प्रतिष्ठित शिक्षकों हाफिज मोहम्मद आसिफ (सेक्रेटरी, फिदा-ए-मिल्लत इंटरनेशनल स्कूल), मनोज कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज), डॉ. आशा राम वर्मा (सहायक आचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज), डॉ. संजय कुमार (सहायक आचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज), और डॉ. आर.बी. सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, सेंट एंड्रूज इंटर कॉलेज) को फूल-माला, शाल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मणि देव मल्ल, मनुरोजन यादव, मुन्नीलाल यादव, नरसिंह यादव, राजेश कुमार भारती, महेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, धनंजय सिंह सैथवार, भवनाथ यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार यादव, विवेकानंद यादव, भृगुनाथ निषाद, जावेद अली, रविंद्र यादव, आशीष कुमार, नौशाद हुसैन, अनिल कुमार, डॉ. आफताब अहमद, अभय कुमार, उपेंद्र राजभर, अनुज यादव, दूधनाथ यादव सहित सैकड़ों शिक्षक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















