रक्तदान कर बेसिक शिक्षा विभाग और रेडक्रॉस ने दिया मानव सेवा का संदेश

रक्तदान कर बेसिक शिक्षा विभाग और रेडक्रॉस ने दिया मानव सेवा का संदेश

बीएसए कार्यालय परिसर में लगे शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान, बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने की शुरुआत

गोरखपुर। सेवा संकल्प पखवारा के तहत बेसिक शिक्षा विभाग और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया।

बीएसए ने सबसे पहले किया रक्तदान

बीएसए के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विशाल जायसवाल, रितेश सिंह, संजय प्रजापति, शैलेंद्र श्रीवास्तव, ऋषिकेश चौरसिया और डॉ. पूर्णिमा जायसवाल समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। बीएसए ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।

रक्तदान के लिए आगे आने की अपील

रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वस्थ नागरिकों को मानव सेवा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों की रक्तदान कार्यक्रमों में सहभागिता की सराहना की।

शिक्षकों और रेडक्रॉस सदस्यों ने किया सहयोग

शिविर में उपसभापति डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, डॉ. संतोष नायक, ज्ञानेंद्र ओझा, शिवेंद्र उपाध्याय, पुष्पराज दूबे, पंकज पाण्डेय, संजय सिंह, आदित्य निगम, महेंद्र चतुर्वेदी, कंचन गोस्वामी और अभिनव पाठक समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। जिला अस्पताल की गीता यादव, डॉ. नम्रता सिन्हा, राकेश मिश्रा और सत्यनारायण की भी सहभागिता रही।

Previous articleगणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर अमहट घाट पर सुरक्षा कड़ी एसडीएम सदर और एएसपी मानसी दहिया ने किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग से आगे जाने पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here