सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं पुरस्कृत एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने दिए पुरस्कार।

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने दिए पुरस्कार

विद्यालय परिवार के सम्मान से खिले बच्चों के चेहरे

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन नकद पुरस्कार दिए गए थे। आज विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को विविध पुरस्कार प्रदान किए, जिससे उनका हौसला बढ़ा। 

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा, “हम समय-समय पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हैं ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। 15 अगस्त को बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। आज उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।” निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने बताया कि पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों को भविष्य के कार्यक्रमों में और अधिक उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। 

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। यह आयोजन स्कूल के बच्चों में राष्ट्रीय भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleदेवरानी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रही सोनवा देवी को राज्यपाल ने किया माफ
Next articleडीआईजी संजीव त्यागी ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here