आज इन क्षेत्रों में 5 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति लाइन शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के कारण सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कटौती

 आज इन क्षेत्रों में 5 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

लाइन शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के कारण सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कटौती

गोरखपुर। विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के चलते गुरुवार को गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगभग 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्र और उनके संबंधित उपकेंद्र निम्नलिखित हैं:  

– इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र  पश्चिमी फीडर  

– सूर्यकुंड उपकेंद्र  सूर्यकुंड फीडर, तिवारीपुर फीडर  

– दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र: 33 केवी लाइन  

– लालडिग्गी उपकेंद्र  मुंडेरीचक फीडर  

– तारामंडल उपकेंद्र: 33 केवी लाइन  

– राप्तीनगर उपकेंद्र: गोरखनाथ, भगवानपुर फीडर  

प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। बिजली विभाग ने कार्य को समयबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके। 

Previous articleआज से चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, मानसून फिर सक्रिय 22-25 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान, तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट
Next articleदेवरानी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रही सोनवा देवी को राज्यपाल ने किया माफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here