आज से चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, मानसून फिर सक्रिय 22-25 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान, तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट

 आज से चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, मानसून फिर सक्रिय
22-25 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान, तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र से बदला मौसम

गोरखपुर। पिछले चार दिनों से कमजोर पड़े मानसून ने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में फिर से सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी। 22 से 25 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में दो उत्तरोत्तर निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई थी, जिससे प्रदेश में बारिश में कमी देखी गई। अब यह मौसमी तंत्र कमजोर हो रहा है, और मानसून द्रोणी उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति में लौट रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाओं का संगम और अनुकूल मौसमी परिस्थितियां पूर्वांचल में बारिश का नया दौर शुरू करने जा रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश का दौर 26 अगस्त से कमजोर पड़ सकता है। प्रशासन को जलभराव और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने की सलाह दी गई है। यह बारिश गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से राहत देगी, लेकिन साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी बढ़ा सकती है। 

Previous articleमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण
Next articleआज इन क्षेत्रों में 5 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति लाइन शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के कारण सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कटौती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here