रायबरेली में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, आठ ब्लॉकों में दवा वितरण।

 रायबरेली में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, आठ ब्लॉकों में दवा वितरण।

 

रायबरेली। रायबरेली में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाभेला (राही) से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने स्वयं दवा का सेवन कर अन्य पात्र लाभार्थियों को भी दवा खिलाई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक राजेश कुमार मिश्रा, मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ खान, पीसीआई संस्था के आकाश द्विवेदी, अरमान राईनी और केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया से बचाव की शपथ दिलाई गई।

 

जनपद के अन्य सात ब्लॉकों बछरॉवा, खीरों, जतुआटप्पा, हरचंदपुर, महाराजगंज, सलोन और डीह में भी अभियान शुरू हुआ। बछरॉवा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, खीरों और जतुआटप्पा में डॉ. अरुण कुमार, हरचंदपुर और महाराजगंज में डॉ. शरद कुशवाहा, सलोन में डॉ. अशोक कुमार और डीह में डॉ. आर.एस. कोठार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बूथों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

 

11 अगस्त से आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। इस अभियान की निगरानी और सामुदायिक जुटाव का कार्य पाथ, यूनिसेफ, पीसीआई और सीफॉर संस्थाएं कर रही हैं। यह अभियान जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनता को इस गंभीर बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी।

Previous articleNH-27: गड्ढों का जाल, हर पल हादसों का खतरा।
Next articleयूनिवर्सिटी चौराहे पर डंपर हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौत, ट्रैफिक लापरवाही पर सवाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here