डीएम ने आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2023 के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण।

 डीएम ने आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2023 के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण।

 

रायबरेली।। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक, रतापुर और न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। 

 

परीक्षा 27 जुलाई 2025 को 28 केंद्रों पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक एक सत्र में होगी, जिसमें 12,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स को आयोग और शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, सीसीटीवी निगरानी, रिकॉर्डिंग सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी, पंखे, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और उचित बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बारिश की संभावना को देखते हुए कवर्ड एरिया में तलाशी और सामान के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था का आदेश दिया गया। निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Previous articleमण्डलायुक्त और डीआईजी ने थाना कलवारी में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।
Next articleगेंगासो-असनी गंगा पुल पर केवल दो व तीन पहिया वाहनों का संचालन, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here