सदर तहसील में सुंदरकांड पाठ के साथ शिव मंदिर का शिलान्यास

सदर तहसील में सुंदरकांड पाठ के साथ शिव मंदिर का शिलान्यास

 

गोरखपुर: सदर तहसील लेखपाल संघ भवन में रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ के साथ शिव मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ। मुख्य यजमान एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने विधिवत पूजन कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, अरविंद नाथ पांडे, आकांक्षा पासवान, राकेश शुक्ला और लेखपाल संघ अध्यक्ष अनिल राय ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भूमि पूजन कर शिव मंदिर की नींव रखी। 

 

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर निर्माण से तहसील परिसर में पूजा-पाठ के लिए बाहरी स्थानों पर निर्भरता खत्म होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल राय की टीम की निष्ठा से यह धार्मिक-सामुदायिक आयोजन सफल रहा। प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष छागुर कुमार, मंत्री रत्नेश सिंह, उपमंत्री अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, आय-व्यय निरीक्षक रामकुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, महामंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंकज, राजस्व निरीक्षक रामरेखा, कानूनगो विनय श्रीवास्तव, संदीप राय, रिंकू सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। 

Previous articleकारगिल विजय दिवस: डीएम हर्षिता माथुर ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित।
Next articleजीआरपी ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here