डीएम हर्षिता माथुर की चार मोर्चों पर सक्रियता, व्यापार से सुरक्षा तक दिए दिशा-निर्देश।
रायबरेली। गुरुवार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में चार महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता कर रायबरेली के विकास और कल्याण को नई दिशा दी। व्यापार बंधु, उद्योग बंधु, सड़क सुरक्षा समिति, और नहर/ड्रेन सिल्ट सफाई समिति की बैठकों में समस्याओं के समाधान और सुधार पर जोर रहा।
व्यापार और उद्योग बंधु बैठक:
व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों ने सड़क, पानी, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, और गल्ला मंडी में अतिक्रमण की समस्याएं उठाई। DM ने विभागों को समयबद्ध निस्तारण, अनवरत बिजली, ओवर रीडिंग बिलों का समाधान, महिला शौचालय, डस्टबिन व्यवस्था, और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उद्योग बंधु बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सड़क-नाला, अतिक्रमण, ड्रेनेज, यूपीसीडा भूमि की बहाली, अभयदाता मंदिर सड़क मरम्मत, और अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर चर्चा हुई। DM ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा पर बल दिया।
सड़क सुरक्षा और नहर सफाई:
सड़क सुरक्षा समिति में अतिक्रमण हटाने, रोड डायवर्जन में सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट मरम्मत, स्पीड ब्रेकर मानकों, हिट-एंड-रन मुआवजा, और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। नहर/ड्रेन सिल्ट सफाई समिति में 2025-26 के लिए टास्क फोर्स की समीक्षा हुई। DM ने किसानों को समय पर सिंचाई पानी और सफाई में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सहयोग किया।
बैठकों में सीडीओ अर्पित उपाध्याय, एडीएम (प्र) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, ईओ स्वर्ण सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, सिंचाई विभाग के जेई, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।















