कूड़े के ढेर से लगी आग, ट्रांसफॉर्मर जला, बिजली आपूर्ति रही बाधित।
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ उपकेंद्र अंतर्गत बरहुवां में बुधवार,को सुबह लगभग 2:30 बजे एक बड़ी घटना ने क्षेत्र को हिला दिया। बरहुवां पानी टंकी के पास सड़क किनारे कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो पास में रखे 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर और ऊपर लगे 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर को अपनी चपेट में ले गई।
भीषण आग में दोनों ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
स्थानीय निवासियों में चिंता फैल गई, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों और अभियंताओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर 12:00 बजे तक नए ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी।
जेई विपिन सिंह ने बताया, “आग कूड़े के ढेर से शुरू हुई, जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना से सुबह से दोपहर तक क्षेत्रवासियों को असुविधा झेलनी पड़ी, पर विभाग की तेजी ने राहत पहुंचाई।















