कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण, पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का स्वागत
बस्ती।। मंगलवार को बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन बस्ती से हेलीकॉप्टर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों का हवाई निरीक्षण किया। भदेश्वरनाथ मंदिर, अमहट, फुटहिया सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुगमता को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता जाहिर होती है।















