राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी का जनपद दौरा, अधिकारियों को दिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश!
रायबरेली। रविवार पर राज्य मंत्री ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम का जनपद रायबरेली में भव्य आगमन हुआ। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गॉड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया, इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
श्रीमती लक्ष्मी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण-पोषण और आवास जैसी सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित पहुंचाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे और सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, उन्होंने गांवों में जाकर योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति का नियमित निरीक्षण करने तथा लाभार्थियों से फीडबैक लेने का आदेश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल, शिवेंद्र सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह दौरा ग्रामीण विकास और जनकल्याण को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।















