मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने संभव अभियान 5.0 का खजनी ब्लॉक में किया प्रभावी निरीक्षण!
गोरखपुर। शनिवार तक मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा की संयुक्त टीम ने ब्लॉक खजनी के आंगनवाड़ी केंद्र उनौला खास पंचायत में टीकाकरण सत्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संभव अभियान 5.0 को गति दी गई और गर्भवती महिला श्रीमती रीना (पति दीपचंद) की गोदभराई का भी आयोजन हुआ, जो समुदाय के लिए खुशी का पल बना।
मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा, “संभव अभियान की सफलता के लिए जनपद में सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और मेडिकल ऑफिसरों का उन्मुखीकरण पूरा हो चुका है।” जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा ने जुलाई से सितंबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने खजनी के अन्य टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धातृ माताओं पर विशेष ध्यान देने, समय पर वजन-ऊंचाई मापने और पोषण ट्रैकर पर चेहरा प्रमाणित करने के निर्देश दिए।डॉ. मिश्रा ने सैम बच्चों (महक-1 वर्ष, शिवांशु-2.5 वर्ष) और अन्य महिलाओं का वजन-लंबाई मापकर सुपोषण परामर्श दिया।
पोषण ट्रैकर और रजिस्टर की भी जांच की गई। इस दौरान सीडीपीओ रचना पांडेय, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी, HEO जे अहमद, NMS सीपी राय, BCPM खुश मोहम्मद अंसारी, HS प्रशांत सिंह, ANM ऊषा देवी, आशा रितु सिंह, ब्लॉक संयोजक गौरव सिंह, आंगनबाड़ी शशिकला सिंह, मंजू सिंह और ग्रामीण मौजूद रहे।















