सदर तहसील समाधान दिवस में 129 मामले आए, 20 का मौके पर निस्तारण, जमीनी और पारिवारिक विवाद छाए!

सदर तहसील समाधान दिवस में 129 मामले आए, 20 का मौके पर निस्तारण, जमीनी और पारिवारिक विवाद छाए!

 

गोरखपुर। शनिवार तक सदर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शासन के निर्देशानुसार महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित इस दिवस में 129 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कीं। मौके पर 20 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष 109 के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

ज्यादातर शिकायतें जमीनी और पारिवारिक विवादों से जुड़ी रहीं। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड निवासी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने परमेश्वर द्वारा आराजी नंबर 1005 पर अवैध रास्ता और कब्जे की शिकायत की, जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। लाची देवी (झगहा थाना) ने राजकुमार द्वारा कूट रचित दस्तावेज से जमीन बेचे जाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान रेखा (कलानी बुजुर्ग) ने स्कूल के पास हाई टेंशन तार और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की। अशोक कुमार (शाहपुर) ने भाई दिलीप द्वारा नौकरी और संपत्ति में हिस्सेदारी के विवाद की शिकायत की, जिसमें जान से मारने की धमकी भी शामिल थी। ईशरावती देवी (चिलुआताल) ने सहखातेदार द्वारा खेत पर कब्जे और गाली-गलौज की शिकायत की।

 

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नीरू सिंह, अरविंद नाथ पांडे, राकेश शुक्ला और जिला स्तरीय अधिकारी व कानूनगो-लेखपाल मौजूद रहे। 

Previous articleतहसील ज्ञानपुर में डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की शिकायतों का किया त्वरित निस्तारण, उन्नत कृषि को बढ़ावा
Next articleमुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने संभव अभियान 5.0 का खजनी ब्लॉक में किया प्रभावी निरीक्षण!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here