सावन माह की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश।

सावन माह की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश।

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आगामी सावन माह को ध्यान में रखते हुए बछरावां क्षेत्र के भवरेश्वर मंदिर और श्री आस्तीक स्वामी मंदिर, लालूपुर खास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, घाट और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का जायजा लिया गया। 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया जाए, ताकि सावन माह में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और वे सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें। 

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम का सख्त रुख: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश
Next articleविधायक अदिति सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई सार्थक चर्चा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here