डीएम ने हैंसर बाजार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश

डीएम ने हैंसर बाजार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकास खंड हैंसर बाजार में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। 

डीएम ने ग्राम पंचायत सिरसी में 492 लाख रुपये की लागत से बन रहे ग्रामीण मिनी स्टेडियम का जायजा लिया, जहां 55% कार्य पूरा हो चुका है। बाउंड्री वॉल और मल्टीपरपज हॉल का 50% काम पूर्ण होने पर उन्होंने फील्ड समतल करने, रनिंग ट्रैक और मिट्टी भराई का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। 

ग्राम पंचायत घोरांग में अमृत सरोवर और मनरेगा पार्क का निरीक्षण कर डीएम ने कार्य की सराहना की और अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्रोजेक्ट विकसित करने को कहा। धनघटा में शहीद सत्यवान सिंह के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर मूर्ति स्थापना के लिए निर्देश दिए गए। 

डीएम ने धनघटा में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और कमियों को तत्काल दूर कर कार्य जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही, राजकीय गेहूं क्रय केंद्र धनघटा में गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए अधिकारियों को ग्राम प्रधानों और किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous articleडा. उदय प्रताप ने बारीडीहा में बिटिया को दिया आशीर्वाद
Next articleराजघाट में 25 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here