डा. उदय प्रताप ने बारीडीहा में बिटिया को दिया आशीर्वाद

डा. उदय प्रताप ने बारीडीहा में बिटिया को दिया आशीर्वाद

 

संतकबीरनगर। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक के बारीडीहा गांव में भाजपा नेता कृष्णचंद्र यादव ‘केसी’ की भतीजी के विवाह समारोह में शिरकत की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और आरपी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन कृष्णचंद्र यादव के परिवार ने डा. चतुर्वेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

डा. चतुर्वेदी ने नववधू को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किया। उन्होंने किसान शिक्षा सेवा इंटर कॉलेज के प्रबंधक भालचंद यादव और आरपी यादव माडर्न कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामचंद्र यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, “इस परिवार से मेरा पुराना रिश्ता है, और उनकी बेटी की शादी में शामिल होकर मैं बेहद खुश हूं।” 

कृष्णचंद्र यादव ने डा. चतुर्वेदी के आगमन पर आभार जताया। इस अवसर पर आशुतोष त्रिपाठी, उमेश सिंह, शंकर यादव, प्रेमसागर यादव, घुरहू यादव, आनंद ओझा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleफरियादियों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई।
Next articleडीएम ने हैंसर बाजार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here