गोपीनाथपुर बाजार में दर्दनाक हादसा, गन्ने का गूझा लादे ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत।

गोपीनाथपुर बाजार में दर्दनाक हादसा, गन्ने का गूझा लादे ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत।

 

 बस्ती। बुधवार को परसा-परशुरामपुर मार्ग पर गोपीनाथपुर बाजार में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बजाज एजेंसी के सामने गन्ने का गूझा (खोइया) लादकर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Previous articleबारिश के बाद फसलों की देखभाल, किसानों के हित में प्रशासन सजग।
Next articleमहावीर जयंती पर दौलतपुर में हनुमान मंदिर का भव्य शिलान्यास, आस्था और संस्कृति का संगम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here