महावीर जयंती पर दौलतपुर में हनुमान मंदिर का भव्य शिलान्यास, आस्था और संस्कृति का संगम।
बस्ती। महावीर जयंती के पावन अवसर पर दौलतपुर गांव में स्वर्गीय शत्रुघ्न मिश्रा की स्मृति में उनके पुराने पुश्तैनी मकान पर हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए एक भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंडित देवस्य मिश्र ने किया। विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में ग्राम प्रधान दौलतपुर आनंद उपाध्याय, ग्राम प्रधान बरसांव राजेश चौधरी, रिंकू बाबा जी, पंडित प्रदीप पांडे सहित गांव के अनेक श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को लेकर खासा उत्साह दिखाया और इसे गांव की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने वाला पुण्य कार्य बताया।















