बारिश के बाद फसलों की देखभाल, किसानों के हित में प्रशासन सजग।

रायबरेली: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने आज बारिश के बाद फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रारंभिक आकलन में उन्होंने बताया कि फसलों को कोई खास क्षति नहीं पहुंची है। जिले की सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व कर्मियों की टीमें व्यापक सर्वेक्षण में जुटी हैं। साथ ही, किसानों की सुविधा के लिए हर तहसील में क्षति आकलन हेतु हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
गेहूं खरीद प्रक्रिया को तेज करने के लिए क्रय केंद्रों और मंडियों का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर बिचौलियों से मुक्ति दिलाने और गेहूं की सीधी खरीद सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि जिले के किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।















