80 किलो गोमांस के साथ दो तस्कर धराए, पुलिस ने चाकू भी बरामद किया।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शनिवार देर शाम सोनी होटल क्रासिंग पर एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए 80 किलो गोमांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बिना नंबर की ऑटो में चार बोरियों में छिपाया गया मांस और दो चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी, जलालुद्दीन (पूर्वी बंजरिया) और फैयाज (भिटवा टोला), मांस को बेचने की फिराक में थे।
चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, राजन कुमार यादव, रंजन राजभर और आदित्य सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोका और तलाशी में यह खुलासा हुआ। पूछताछ में दोनों स्थानीय निवासी निकले। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा, “पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।















