18 बार प्रहार, ऑटो चालक की निर्मम हत्या: पुलिस को मिले अहम सुराग, कातिलों की गिरफ्तारी करीब।

18 बार प्रहार, ऑटो चालक की निर्मम हत्या: पुलिस को मिले अहम सुराग, कातिलों की गिरफ्तारी करीब।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 21 वर्षीय ऑटो चालक हेदायतुल्लाह की धारदार हथियार से 18 बार प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। 26 मार्च को बेलहर कला के अमरडोभा में मिली उसकी लाश की हालत देख लोग दहल गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्यारों की क्रूरता उजागर की। 25 मार्च की शाम दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकला हेदायतुल्लाह अगले दिन मृत पाया गया।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और चार टीमें जांच में जुट गईं। सूत्रों के मुताबिक, बीटीएस डेटा से संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। हेदायतुल्लाह ऑटो चालक होने के साथ मैकेनिक और यूट्यूबर भी था, जिससे उसकी जान-पहचान व्यापक थी। पुलिस को करीबियों पर शक है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा, “हर पहलू की जांच हो रही है, जल्द खुलासा होगा।” सीओ सर्व दवन सिंह ने भी दावा किया कि अहम सुराग मिले हैं और कातिल जल्द पकड़े जाएंगे।

हेदायतुल्लाह की मौत से परिवार सदमे में है। कमाऊ बेटे के जाने से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

 

Previous article80 किलो गोमांस के साथ दो तस्कर धराए, पुलिस ने चाकू भी बरामद किया।
Next articleकुत्ता पकड़ने निकली टीम पर उल्टा हमला, सदस्य को काटा, लगानी पड़ी वैक्सीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here