सशक्त नारी, सशक्त समाज: इनर व्हील मंडल 312 की मण्डलाध्यक्षा का प्रेरणादायक दौरा संपन्न।

सशक्त नारी, सशक्त समाज: इनर व्हील मंडल 312 की मण्डलाध्यक्षा का प्रेरणादायक दौरा संपन्न।

संतकबीरनगर 

शुक्रवार देर शाम संतकबीरनगर के एक होटल में इनर व्हील मंडल 312 की मण्डलाध्यक्षा श्रीमती आशा अग्रवाल का आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने इनर व्हील क्लब संत कबीर नगर के सेवा कार्यों की समीक्षा की और सदस्यों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हम एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन से जुड़कर समाज के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। यह पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित संस्था नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है, जहाँ सशक्त महिलाएँ दूसरी महिलाओं को सशक्त बना रही हैं।” 

इस अवसर पर क्लब के वार्षिक पत्रक का अनावरण हुआ। क्लब अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रहरि ने बताया कि इस वर्ष भी क्लब ने कंबल वितरण, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, वृक्षारोपण जैसे कार्यों को अंजाम दिया और भविष्य में भी सेवा जारी रखेगी। कार्यक्रम में कक्षा 6 के छात्र, 12 वर्षीय अथर्व सिंह की पियानो प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, जिसे मण्डलाध्यक्षा ने खूब सराहा। डॉ. सोनी सिंह ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कोषाध्यक्ष सरिता जैन, सचिव ज्योतिका बिस्वास सहित अनिता अग्रवाल, वंदना गुप्ता, ऋतु जैन, ममता जैन, उषा जैन, उर्मिला सिंह, सुधा रुंगटा, अन्नू रुंगटा, अनुराधा खन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

Previous articleविश्व क्षय रोग दिवस: टीबी मुक्त योद्धाओं और समाज सेवियों का सम्मान, जागरूकता के साथ पोषण का संबल।
Next articleसपनों की उड़ान: अनन्या यादव ने विद्या ज्ञान परीक्षा में लहराया परचम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here