“सपनों की उड़ान: अनन्या यादव ने विद्या ज्ञान परीक्षा में लहराया परचम।
गोरखपुर/सहजनवां
कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकुआपाती की कक्षा-5 की छात्रा अनन्या यादव ने विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सबको गौरवांवित किया। गोरखपुर के सहजनवां ब्लॉक की इस होनहार बेटी ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण कर कक्षा-6 में प्रवेश हासिल किया। अनन्या, जो राम नरायण यादव की पुत्री हैं, ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे सहजनवां ब्लॉक का नाम रोशन किया।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक मंत्री अच्यूता नंद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राम प्रसाद, इंजीनियर ब्यास कुमार यादव सहित सभी संकुल शिक्षकों और ए.आर.पी. सदस्यों ने अनन्या को बधाई दी। शिक्षिकाओं अंजली सिंह, आभा सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, नुसरत जहां, ममता यादव, निशा यादव, विनोद सिंह और प्रतिभा यादव ने भी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनन्या की सफलता नन्हे सपनों को बड़े पर देने की मिसाल है। उनकी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि शिक्षा के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। टेकुआपाती विद्यालय और सहजनवां ब्लॉक आज अनन्या पर गर्व महसूस कर रहा है। उनकी यह उड़ान आने वाले समय में और ऊंचाइयों को छूने का संकेत देती है।















