बकाया चुकाया, फिर भी अंधेरे में रात! बिजली बहाली के लिए उपभोक्ताओं की जद्दोजहद

 बकाया चुकाया, फिर भी अंधेरे में रात! बिजली बहाली के लिए उपभोक्ताओं की जद्दोजहद

 

गोरखपुर। तारामंडल और धर्मशाला बिजली घर से जुड़े करीब 250 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की गुरुवार शाम को बकाया न चुका पाने की वजह से बिजली काट दी गई। बिल का ऑनलाइन भुगतान करने के बावजूद बिजली बहाल न होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। तकनीकी खराबी ने हालात और बिगाड़ दिए, जिसके चलते कई घंटों तक अंधेरे में रहना पड़ा।  

रात गहराते ही नाराज उपभोक्ता तारामंडल बिजली घर पहुंचे और विरोध जताया। एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि स्मार्ट मीटर के आरएफ डिवाइस में सिग्नल की दिक्कत और तकनीकी खामी के कारण यह संकट आया। बिजली और जीनस कंपनी के कर्मचारियों की मशक्कत के बाद आधी रात करीब 12 बजे जाकर सप्लाई बहाल हुई।  

तारामंडल बिजली घर से जुड़े इंदिरानगर, दाउदपुर और धर्मशाला के साथ-साथ सुमेर सागर के सैकड़ों उपभोक्ताओं को भी बकाए के चलते बिजली गुल का सामना करना पड़ा। एसडीओ जीवेश नंदन ने माना कि नियम के मुताबिक भुगतान के 10 मिनट में सप्लाई बहाल होनी चाहिए, लेकिन इसमें 1 से 4 घंटे तक लग रहे हैं। 

Previous article8 घंटे से ज्यादा ड्राइविंग पर सख्ती: नियम तोड़ा तो लाइसेंस और पंजीकरण रद्द।
Next articleगर्मियों में सफर हुआ आसान: दिल्ली-सहरसा के बीच चलेगी विशेष गाड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here