गर्मियों में सफर हुआ आसान: दिल्ली-सहरसा के बीच चलेगी विशेष गाड़ी।
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-सहरसा-दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी दिल्ली से 28 से 30 मार्च तक और सहरसा से 29 से 31 मार्च तक तीन फेरों में चलाई जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04432 दिल्ली-सहरसा अनारक्षित विशेष गाड़ी 28 से 30 मार्च तक दिल्ली से 15:20 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 21:35 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से 00:45 बजे, वाराणसी से 03:20 बजे, गाजीपुर सिटी से 05:25 बजे छूटकर बलिया, व्य सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया होते हुए शाम चार बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04431 सहरसा-दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 से 31 मार्च सहरसा से रात आठ बजे चलकर खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी होते हुए वाराणसी से 08:35 बजे छूटकर रात 20:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।















