ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चोर को सजा ।

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चोर को सजा ।

 

गोरखपुर, 28 मार्च 2025: पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत रेलवे पुलिस ने अभियुक्त पवन कुमार पुत्र छेदीलाल, निवासी औरवा असोमर, फतेहपुर को सजा दिलाई। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस उपमहानिरीक्षक राहुल राज व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में जीआरपी गोण्डा की टीम ने मुकदमा संख्या 69/2018, धारा 380 भा.द.सं. में प्रभावी पैरवी की।  

माननीय न्यायालय, ए.सी.जे.एम. रेलवे गोण्डा ने अभियुक्त को ट्रेन/प्लेटफॉर्म पर चोरी का दोषी मानते हुए जेल में बिताई सजा व 2500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन अतिरिक्त कारावास होगा। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण व न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Previous articleशॉर्ट सर्किट से फसल जलने पर किसानों का दर्द, विधायक ने उठाई आवाज, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप और कार्रवाई की मांग।
Next articleगीडा की सख्ती: अवैध होटलों और ढाबों पर नकेल, नोटिस जारी, जवाब न मिलने पर सीलिंग की चेतावनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here