फसल सुरक्षा को प्राथमिकता! गोरखपुर में स्ट्रा रीपर युक्त कमबाइन मशीन पर 15 अप्रैल 2025 तक प्रतिबंध, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का बड़ा फैसला।
गोरखपुर
गोरखपुर में गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कड़ा कदम उठाया है। स्ट्रा रीपर युक्त कमबाइन मशीन के इस्तेमाल पर 15 अप्रैल 2025 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय पिछले वर्षों में फसल में आग लगने की घटनाओं और किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। प्रशासन का मानना है कि इस मशीन से निकलने वाली चिंगारी खेतों में आग का कारण बन सकती है। किसानों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करें और फसल कटाई के दौरान सावधानी बरतें।















