समय सीमा में लापरवाही पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सख्ती, मार्च 2025 तक पूरा हो गोद्धोईया नाला कार्य।

समय सीमा में लापरवाही पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सख्ती, मार्च 2025 तक पूरा हो गोद्धोईया नाला कार्य।

 

गोरखपुर। गोद्धोईया नाले के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य था, लेकिन अभी भी नाले का आधा काम अधूरा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी समय पर पूरा होना चाहिए। 9.7 किलोमीटर लंबे इस नाले के निर्माण से 17 वार्डों के 2.20 लाख लोगों को लाभ होगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण कर जिले के चौमुखी विकास को गति दे रही हैं।

 

Previous articleडीजीपी ने जारी किए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर।
Next articleपुलिस अधीक्षक और डीएम ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here