यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।
संतकबीरनगर: पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में एआरटीओ प्रभारी सुश्री प्रियंबदा सिंह और यातायात प्रभारी परमहंस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 32 वाहनों का चालान किया गया और 2 कारों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान एक स्कूली वाहन को गलत दिशा में जाते पकड़ा गया, जिसे सही दिशा में भेजा गया। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाएं, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं, नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं और ओवरस्पीड से बचें। साथ ही, लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करें।
इस अभियान में एआरटीओ विभाग के पीटीओ राजकुमार सहित एआरटीओ और यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।















