सूर्या एकेडमी में परीक्षा समाप्ति के बाद छात्रों में दिखा प्रवेश का उत्साह.
संतकबीरनगर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन खास रहा। परीक्षा समाप्ति के बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश काउंटर पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस प्राप्त किया। एकेडमी के जिम्मेदारों ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया, “परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं 11वीं में प्रवेश के लिए उत्साहित हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। 20 मार्च को विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (पीटीएम) और एनुअल रिपोर्टिंग का आयोजन होगा। इसके बाद 3 अप्रैल से सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस साल भी 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द विद्यालय पहुंचकर इसे सुनिश्चित करें और प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।
सूर्या एकेडमी की पिछले कई वर्षों की सफलता और बेहतर शिक्षा के चलते अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य यहाँ संवारना चाहते हैं। कई छात्र स्वयं भी एकेडमी का दौरा कर प्रवेश की जानकारी ले रहे हैं।















