सीएम शोभायात्रा और त्योहारों की सुरक्षा में गोरखपुर पुलिस सजग, अराजकता पर सख्ती का ऐलान। होली, ईद और शोभायात्रा: गोरखपुर में शांति के लिए पुलिस अलर्ट पैदल गश्त से लेकर पीस मीटिंग तक, पुलिस की हर गतिविधि पर नजर

सीएम शोभायात्रा और त्योहारों की सुरक्षा में गोरखपुर पुलिस सजग, अराजकता पर सख्ती का ऐलान।
होली, ईद और शोभायात्रा: गोरखपुर में शांति के लिए पुलिस अलर्ट
पैदल गश्त से लेकर पीस मीटिंग तक, पुलिस की हर गतिविधि पर नजर
गोरखपुर में रमजान, 14 मार्च को होने वाली होली और उसी दिन निकलने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा, इसके बाद अलविदा की नमाज और ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सभी थानों में पीस मीटिंग आयोजित कर आमजन से सहयोग मांगा गया है, साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, कोतवाली निरीक्षक छत्रपाल सिंह और तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज गुप्ता के साथ भारी पुलिस बल के साथ घंटाघर चौराहे से मदरसा चौराहा, रहमत नगर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास चौराहा और रेती चौराहा तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।
सीओ कोतवाली ने कहा, “त्योहारों में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बचें, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।” पुलिस ने नागरिकों से किसी भी समस्या पर तुरंत सूचना देने को कहा, ताकि त्वरित मदद की जा सके। पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गोरखपुर में शांति और सुरक्षा सर्वोपरि है।
Previous articleहोली-रमजान में सौहार्द की अपील।
Next articleराज ग्लोबल एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति और माताओं का सम्मान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here