राज ग्लोबल एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति और माताओं का सम्मान।
संतकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज ग्लोबल एकेडमी और राज ग्लोबल किड्स, विधियानी चौक, मुखलिसपुर रोड पर महिलाओं की शक्ति और लचीलापन का भव्य जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राजेश्वर सिंह और प्रधानाचार्या सोसी जैकब ने माताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन से किया। बच्चों ने गणेश वंदना, वेलकम सॉन्ग, नृत्य, गीत-संगीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने कहा, “महिलाएं समाज की मूल इकाई हैं। आज वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हैं। पुरुष प्रधान मानसिकता में बदलाव ही समाज और देश के समग्र विकास की कुंजी है।” प्रधानाचार्या सोसी जैकब ने जोड़ा, “महिलाओं की क्षमता असीम है। हमें बदलाव की कामना नहीं, बल्कि बदलाव बनना है।”
कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों की सराहना की। समन्वयक कविता महान, सुबीना, शिक्षिकाएं नीलम राय, अंजनी यादव, पायल कसौधन, पूजा त्रिपाठी, शरण्या, विवेक वर्मा, दीप्ति दुबे और वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।















