होली-रमजान में सौहार्द की अपील।

होली-रमजान में सौहार्द की अपील।

 

गोरखपुर। होली और रमजान के मद्देनजर गीडा थाना मुख्यालय पर प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। दोनों धर्मों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि इस बार होली रमजान के दौरान पड़ेगी और उसी दिन जुम्मे की नमाज भी होगी। सौहार्द बनाए रखने के लिए केंद्रीय कमेटी ने फैसला लिया कि होली दोपहर 1 बजे तक समाप्त कर दी जाए और जुम्मे की नमाज 2 बजे बाद अदा की जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों समुदाय आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। अराजकता या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, जो हर वक्त तैयार रहेगी। इस दौरान दोनों पक्षों से बातचीत भी की गई। बैठक का संचालन सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने किया। मौके पर इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश कन्नौजिया, कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अमित पांडेय, अब्दुल खालिक, उदय चंद्र चौहान, सोनू शर्मा, चंद्र कुमार सिंह, अजय यादव, अवधेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

Previous articleप्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी ने संभाली गीडा की कमान, अपराधियों को चेतावनी।
Next articleसीएम शोभायात्रा और त्योहारों की सुरक्षा में गोरखपुर पुलिस सजग, अराजकता पर सख्ती का ऐलान। होली, ईद और शोभायात्रा: गोरखपुर में शांति के लिए पुलिस अलर्ट पैदल गश्त से लेकर पीस मीटिंग तक, पुलिस की हर गतिविधि पर नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here