कचरी फैक्ट्री में गंदगी का खुलासा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
गोरखपुर।
फूड विभाग की टीम ने गुरुवार को गोरखपुर के हाबर्ड बंधे के पास स्थित एक कचरी फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में फैली गंदगी को देखकर अधिकारी भड़क गए। टीम ने मौके से चार नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा, चैन सिंह मंदिर के पास स्थित एक अन्य फैक्ट्री में भी छापेमारी की गई। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।















