विकास को मिलेगी रफ्तार, 4.5 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
संतकबीरनगर।
विकास की नई राह पर बढ़ते हुए संत कबीर नगर जिला एक और कदम आगे बढ़ा है। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक में आज ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के विकास के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बैठक में आवास, अमृत सरोवर, स्वच्छ भारत मिशन और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रामप्रताप पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, एडियो समाज कल्याण संदीप चौधरी, एडियो आईएसबी अशोक गुप्ता, लेखाकार राम बिलास, वरिष्ठ लिपिक विंध्यवासिनी शुक्ला, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू चौधरी, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय मिश्रा, राजन राव, गंगा निषाद, हनुमंत प्रताप सिंह, संजय चौधरी, हरिकेश मौर्या, अजीत यादव, विद्यावती देवी, प्रधान मिन्गू सिंह, जुगानी सिंह, राम नक्षत्र सिंह, तार मोहम्मद, अनुज कुमार सिंह, राम बहोर चौधरी, अंकुश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















