योगी जी गोरखपुर में युवाओं को देंगे ऋण और टूलकिट

योगी जी गोरखपुर में युवाओं को देंगे ऋण और टूलकिट

गोरखपुर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। गुरुवार को वे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए 125 करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त ऋण प्रदान करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सीएम युवा योजना के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों को अपने हाथों से ऋण चेक सौंपेंगे। साथ ही, दोनों मंडलों के 2100 ओडीओपी लाभार्थियों को उनके उद्यम और कौशल को निखारने के लिए टूलकिट भी वितरित की जाएगी।

 

Previous articleसोनौली में जाम का जंजाल: दुकानों के सामने गाड़ियां बनीं मुसीबत, कार्रवाई का इंतजार!
Next articleसड़क सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की मुहिम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here