महाकुंभ में देखे गए मरीजों का ऑपरेशन शुरू।

महाकुंभ में देखे गए मरीजों का ऑपरेशन शुरू।

 

गोरखपुर।

   प्रयागराज महा कुम्भ में शतक चल रहे नेत्र कुंभ द्वारा मरीज़ों का नेत्र परीक्षण निशुल्क दवा तथा चश्मा वितरण चल रहा है इस नेत्र परीक्षण में जिस मरीज को आंखों के बीमारी की ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें पूरे भारतवर्ष में 250 से ज्यादा चिन्हित हॉस्पिटलों द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है गोरखपुर में यह ऑपरेशन अब बड़े लेवल पर शुरू हो गया है आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय गोरखपुर में इन मरीजों का डॉ चंद्रभान यादव द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया. 

    ऑपरेशन से पहले सुबह सभी मरीजों को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल में एकत्रित करिएगा उनका मेडिकल चेकअप हुआ डीएम कार्डियोलॉजी डॉक्टर बाल गोविंद सिंह ने इन सभी मरीजों का ECHO और ECG करके हार्ट चेकअप किया सबका खून पेशाब की जांच हुई तब जाकर इनका ऑपरेशन किया गया . नेत्र कुम्भ से आए मरीजों का मेडिकल चेकअप करके ही ऑपरेशन किया जा रहा है ताकि कहीं से कोई त्रुटि न हो .कई बार समाचार के माध्यमों से पता चलता है की आंखों का ऑपरेशन करने के बाद कभी-कभी मरीज की रोशनी चली जाती है ऐसा ना हो इसलिए सतर्कता बहुत बड़े लेवल पर की जा रही है कहीं भी किसी भी तरह की मानव त्रुटि की संभावना न हो इसलिए वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा इनका मेडिकल चेकअप इनके आंख का पुनः परीक्षण करके इनका ऑपरेशन किया जा रहा है. ऑपरेशन में लगने वाला लेंस दवा चश्मा सब कुछ निशुल्क दिया जा रहा है अगर किसी मरीज के दोनों आंखों का ऑपरेशन करना पड़ रहा है तो एक बार में एक ही आंख का ऑपरेशन हो रहा है दूसरी आंख का ऑपरेशन 15 दिन के अंतराल पर किया जाएगा. अगर मरीज को और भी कोई समस्या है जैसे ग्लूकोमा या अन्य बीमारियां तो उसका भी इलाज निशुल्क किया जा रहा है

  इन मरीजों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदरणीय डा० राजेंद्र कुमार ठाकुर जी, नेत्र विभाग के आदरणीय डा० सूरज कुशवाहा MS (Opth.) और प्रान्त अध्यक्ष सक्षम आदरणीय डा० शिव शंकर शाही , प्रान्त सचिव एवं नेत्र कुम्भ-2025, प्रयागराज के संयोजक आदरणीय रमाकान्त जी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य रवि वर्मा , सक्षम चरैवेति प्रकोष्ठ प्रान्त प्रमुख आदरणीय डा० संजीव कुमार सिंह , प्राणदा प्रकोष्ठ प्रान्त प्रमुख आदरणीय डा० पवन‌ कुमार श्रीवास्तव द्वारा चिकित्सा विभाग और अनेक गणमान्य जनों की उपस्थित में अंगवस्त्र और मोमेन्टो भेट कर सम्मानित किया गया, जिसे सतत् जारी रखा जायेगा ।

Previous articleआरपी इंटरनेशनल एकेडमी के पहले एनुअल फंक्शन का हुआ शानदार आगाज।
Next articleडीआईजी ने तामेश्वर नाथ मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here