डीआईजी ने तामेश्वर नाथ मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
गोरखपुर। डीआईजी बस्ती ने महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर नजर मंगलवार को तामेश्वर नाथ मंदिर और मेला परिसर का भ्रमण किया। उनके साथ एसपी संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता भी मौजूद रहे।
डीआईजी दिनेश कुमार ने कहा कि भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा की दृष्टिगत संपूर्ण मंदिर मेला परिसर को 1 जोन में और अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित करके ड्यूटी लगाई जाए। मुख्य क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। आवश्यक सूचना के लिए लाउडस्पीकर पीए सिस्टम को उपयोग में लाया जाए। मंदिर परिसर में अस्थाई दुकानें फूल माला की एक तरफ लगाई जा। निकास प्रवेश द्वार पर शिप्टवार अधिकारी कर्मचारी महिला पुरुष की ड्यूटी लगाई जाए। मंदिर में प्रवेश के लिए पुरुष व महिला की अलग-अलग लाइन हो। आयोजको से वार्ता कर सुनिश्चित कर लिया जाए जब जल चढ़ाना प्रारंभ हो जाए तो मध्य में कपाट बंद न किया जाए। मंदिर परिसर और मेला परिसर में सभी अधिकारी गण वायरलेस सेट के द्वारा कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। कंट्रोल रूम में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पार्किंग के लिए दो पहिया चार पहिया वाहन ऑन को अलग-अलग पार्किंग की जाए। ड्यूटी मे लगे पुलिस बल को उनके कर्तव्यों और दायित्व के बारे में पूर्व में ही ब्रीफ कराया जाए। मुख्य मुख्य स्थान पर लगे अधिकारी कर्मचारी गण बॉडी वार्म कैमरा लगाए रहेंगे। मेला प्रशासन द्वारा मेला परिसर व मार्गो में लगे बिजली के खंभों, तारों आदि के संबंध में सुरक्षा की दृष्टि गत लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग से एनओसी प्राप्त कर लिया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार सदर, प्रभारी निरीक्षक आदि लोग मौजूद रहे।















