आरपी इंटरनेशनल एकेडमी के पहले एनुअल फंक्शन का हुआ शानदार आगाज।

•आरपी इंटरनेशनल एकेडमी के पहले एनुअल फंक्शन का हुआ शानदार आगाज।

•एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

 संत कबीर नगर 

•••मंगलवार को महुली स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आरपी इंटरनेशनल एकेडमी में पहला एनुअल फंक्शन हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति के बीच मनाई गई।आयोजन पर पहुंचे अतिथि और अभिभावक, छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देख एकेडमी के कुशल प्रबंधन और संचालन पर खुशी जताई।

       कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुति एकेडमी के गुणवत्ता की कहानी खुद बता रही है।उन्होंने छात्र छात्राओं की मंतमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।आरपी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन भालचंद्र यादव ने कहा कि यह एकेडमी का पहला एनुअल फंक्शन है फिर भी छात्रो की प्रस्तुति बेहद शानदार है।उन्होंने बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए एकेडमी के जिम्मेदारों की सराहना की।वाइस चेयरमैन रामचंद्र यादव ने कहा कि एकेडमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य अभिरुचि बेहद सराहनीय है।इतने कम समय में छात्रों की प्रतिभा में निखार लाना कठिन कार्य है लेकिन एकेडमी के शिक्षकों ने प्रतिभाओं को तराश कर इस काबिल बनाया कि वे निर्भीक होकर बेबाक प्रस्तुति देने के लिए प्रस्तुत हैं।एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर,पूर्व प्रमुख प्रत्याशी केसी यादव (कृष्ण चंद्र यादव)ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि आप सब का स्नेह और सहयोग हमें शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा देता है।हमारा उद्देश्य एकेडमी को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से सुसज्जित करने का है।इसके लिए कंप्यूटर लैब के साथ एकेडमी में स्मार्ट क्लास की भी शुरुआत इस वर्ष की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आपके पाल्यों का भविष्य संवारने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। समारोह में छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबको तालियॉ बजाने पर बिवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक आरपी यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार,उप प्रधानाचार्य आरके मेनन,सत्येंद्र यादव,अजय मिश्र,भाजपा नेता रत्नेश मिश्र,भाजपा नेता राजीव गुप्ता,गंगाधर द्विवेदी,कमल नारायन द्विवेदी,अरविंद यादव, हरी प्रसाद गुप्ता,छोटेलाल यादव, अरविंद गुप्ता,राम मगन, आशुतोष त्रिपाठी,अखिलानंद पांडेय,हरीश यादव,मनोज कुमार जायसवाल,रामदीन विश्वकर्मा, योगेंद्र मिश्र,अक्षय कुमार,अमन शर्मा,घुरहू यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous articleप्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आगाज।
Next articleमहाकुंभ में देखे गए मरीजों का ऑपरेशन शुरू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here