जिला अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में चोरी।

जिला अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में चोरी।

-सीएमएस ने सीएओ के निर्देश पर ताला कटवा कर किया निरीक्षण
-निरीक्षण में ऑक्सीजन पाइप, इलेक्ट्रिकल सामान मिले गायब
-सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी के पुलिस कर्मियों ने की जांच
-सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को भेजवाई तहरीर
——————————————————–
संतकबीरनगर।।।

सीएमएस के मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड आईसीयू वार्ड से ऑक्सीजन पाइप और इलेक्ट्रिकल सामान आदि के चोरी होने का मामला सामने आया है। सीएमएस ने इसकी सूचना सीएमओ को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजवा दी है। सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी के पुलिस कर्मी मामले की जांच में जुट गए।
सीएमएस डॉक्टर भवनाथ पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद ढाई से तीन बजे के करीब जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान 32 बेड को कोविड आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे तो उसमें ताला बंद था। चाभी ढुंढ़वाया जाने लगा तो पता नहीं चला। इसकी सूचना तत्काल सीएमओ को दी गई। सीएमओ के निर्देश पर ताला रेती से कटवाया गया और फिर निरीक्षण किया। अंदर जाने पर पता चला कि ऑक्सीजन पाइप जो कॉपर था, लापता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल सामान भी गायब है। एल्यूमीनियम की खिड़की का एक दरवाजा भी नहीं है। इसकी जानकारी सीएमओ को देने के साथ ही कलक्ट्रेट पुलिस चौकी को दी गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजवा दी गई है।

Previous articleपुलिस ने दो घंटे में जिला अस्पताल से लापता बालक को ढूंढ़ निकाला।
Next articleसरयू में नहाते समय डूबने से हरियाणा के युवक की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here