सरयू में नहाते समय डूबने से हरियाणा के युवक की मौत।

सरयू में नहाते समय डूबने से हरियाणा के युवक की मौत।

 -युवक अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में आया था बरात

-साथी के साथ नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूब कर हुआ लापता

-धनघटा पुलिस ने गोताखोरों की मदद युवक के शव को ढूंढ़ निकाला 

——————————————————————-

संतकबीरनगर।।।

अंबेडकरनगर जनपद क्षेत्र में शादी समारोह में आए हरियाणा के एक युवक की मंगलवार को सरयू नदी में स्नान करते दौरान डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर धनघटा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। गोताखोरों ने अथक प्रयास कर शाम को युवक के शव को ढूंढ़ निकला। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।  

 एसओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ थाने के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक पुत्र रामजतन अपने साथी प्रशांत कुमार पुत्र शिव प्रसाद के साथ थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकरनगर में शादी समारोह में आए थे। दोनों साथी मंगलवार को करीब ढाई बजे घाघरा नदी में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान गहराई में चले जाने पर दीपक डूब कर लापता हो गए। घटना की सूचना साथी प्रशांत कुमार ने जहांगीरगंज पुलिस के साथ ही धनघटा थाने के बिडहर घाट चौकी पुलिस को दी। सूचना बिड़हर घाट चौकी इंचार्ज की मदद से स्थानीय गोताखोरों को बुला कर युवक की नदी में तलाश शुरू कराई गई। स्थानीय गोताखोंरो ने मदद की डूबे राहुल के शव को ढूंढ़ कर बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।

Previous articleजिला अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में चोरी।
Next article16 PPS ऑफिसर ओर तबादला किए गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here