पुलिस ने दो घंटे में जिला अस्पताल से लापता बालक को ढूंढ़ निकाला।
-परिजनों ने निमोनिया से पीड़ित बालक को जिला अस्पताल में कराया था भर्ती
-मां मोबाइल पर बात करने में थी मशगूल और लापता हो गया बेटा
-सीएमएस की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस,सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
संतकबीरनगर।।।।।।
जिला अस्पताल परिसर से एक बालक के लापता होने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने खुद पहल की और सीसीटीवी फुटेज खंगलवा कर बालक की तस्वीर पुलिस को भेजी। सक्रिय हुई पुलिस ने सूचना के दो घंटे के भीतर बघौली के पास से बालक को ढूंढ़ लिया और फिर जिला अस्पताल लाकर सीएमएस की उपस्थिति में उसके परिजनों को सौंप दिया।
सीएमएस डॉक्टर भवनाथ पांडेय ने बताया कि महुली क्षेत्र के नाथनगर का रहने वाला 9 साल का पवन कुमार पुत्र फूलचंद निमोनिया से पीड़ित था। जिसे अस्पताल बच्चों के बार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब बालक को लेकर उसकी मां परिसर में धूप दिखा रही थी। मां मोबाइल पर किसी से बात करने में मशगूल थी। उसी बीच बालक भटक कर कहीं चला गया। बेटे को न पाकर मां पहले डेढ़ घंटे तक इधर-उधर तलाश की, फिर अस्पताल के कर्मियों को शाम छह बजे तक सूचना दी। सवा छह बजे कर्मियों ने उन्हें सूचना दिया तो वह तत्काल सक्रिय हो गए। गार्ड को लगा कर अपने स्तर से लापता बालक की तलाश शुरू कराया। फिर सीसीटीवी फुटेज खंगालवाया तो बालक सीएमओ कार्यालय से होकर मेंहदावल- खलीलाबाद रोड की तरफ जाता दिखाई दिया। फिर इसकी सूचना तत्काल एसपी को दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल सतीश सिंह को बालक को ढूंढ़ने का निर्देश दिया। कोतवाल को बालक की तस्वीर भेजी गई। जिसे कोतवाल ने तमाम ग्रुपों में भी शेयर किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से सक्रिय पुलिस ने सूचना के दो घंटे के भीतर बघौली के पास बालक को ढूंढ़ निकाला। उसके बाद बालक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सीएमएस से कोतवाल सतीश सिंह की सक्रियता की काफी तारीफ की।















