तीन सगे भाई समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज।

तीन सगे भाई समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में लेन-देन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने भदाह के युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित शनि कुमार पुत्र हरिराम का आरोप है कि 23 नवंबर को कंबाइन के पैसे के लेन-देन को लेकर उड़सरा गांव के शैदुर्रहमान और उनके भाई शफीकुर्रहमान, अजीजुर्रहमान और नोमान ने उसे अपशब्द कहा। विरोध पर लोगों ने उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी तीनों भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleप्रधान प्रतिनिधि की दबंगई से सहम गया गांव।
Next articleहादसे में घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here